जानें हिंदी विज के बारें में

Founder HIndi Wiz

संस्थापक

हिंदी विज- ऑनलाइन हिंदी मैगज़ीन के संस्थापक है रजत । रजत बीएससी ग्रेजुएट है और साथ ही पेशेवर ग्राफ़िक डिज़ाइनर भी है। रजत पिछले २ सालो से फ्रीलांसिंग कर रहे हैं और उन्होंने अभी तक काफी इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। रजत को फ्रीलांसिंग और क्लाइंट अधिग्रहण में काफी अनुभव है, उन्होंने फ्रीलांसिंग कर रहे कई लोगों की मदद की है। उनकी रणनीति ने उन्हें प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ क्लाइंट बनाने में भी मदद की है। यही कारण है कि उन्होंने इस ब्लॉग को बनाया ताकि वो अपनी विशेषज्ञता और अनुभव को उन लोगों के साथ साझा कर सके जो फ्रीलांसिंग सीखना चाहते हैं और ऑनलाइन पैसे कमाना चाहते हैं।

मुख्य संपादक

हिंदी विज- ऑनलाइन हिंदी मैगज़ीन की मुख्य संपादक है नेहा। नेहा ने साइकोलॉजी से ग्रैजुएट किया हुआ है। उन्हें साइंस और साइकोलॉजी की चीजों की जानकारी रखना व उसको दूसरे लोगों तक पहुंचाना बहुत ही अच्छा लगता है। इसीलिए नेहा हिंदी विज से जुडी, जिससे सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा जानकारी उपलब्ध हो सके। उनके प्रकाशित किये हुए कुछ आर्टिकल्स दूसरी साइट्स पर काफी प्रसिद्द हुए है और लोगो ने उनके काम को काफी सराहा है।
Neha Hindi Wiz Founder

उद्देश्य

हिंदी विज- ऑनलाइन हिंदी मैगज़ीन को बनाने का सबसे बड़ा कारण रहा है हिंदी में जानकारी का न होना। विकिपीडिया की मानें तो भारत में 57.09% या 691,347,193 लोग हिंदी बोलते है। आधे से भी अधिक हिंदी बोलने वाले लोगो के होते हुए भी हमारे देश में हिंदी को कम श्रेय मिलता है। आज भी अगर इंटरनेट पर किसी सुचना को ढूंढने की कोशिश की जाये तो ज्यादातर जगह आपको इंग्लिश में साइट्स मिलती है। हिंदी में मिल भी जाये तो वो या तो अधूरी या फिर गलत होती है।

इसी कमी को पूरा करने के लिए और हिंदी की बहुमूल्यता बनाये रखने के लिए हिंदी विज की शरुआत की गयी। हिंदी विज पर डाली जाने वाली सारी जानकारी को पहले परखा जाता है ताकि पाठकों तक कोई भी गलत जानकारी ना पहुंचे। हिंदी विज पर वो सभी विषय पर आर्टिकल्स प्रकाशित किये जाते है जो सामान्य रूप से दूसरी जगह या तो नहीं होते है या फिर गलत होते है।

जानकारी

यूँ तो हिंदी विज को शुरू किया गया था उन लोगो के लिए जो इंटरनेट से पैसे कमाने के या तो तरीके ढूंढ रहे है या फिर ऑनलाइन पैसे कमाने के अलग अलग तरीके जानना चाहते है। इसीलिए हिंदी विज पर उन सभी तरीको के बारे में संछेप में आर्टिकल्स प्रकाशित किये गए है। वैसे तो ये सभी जानकारी पाठको को दूसरी साइट्स पर भी मिल सकती है पर हिंदी विज पर सभी जानकारी उन लोगो से पूछ कर प्रकाशित की गयी है जो लोग खुद उस तरीके से पैसे कमा चुके है। इनमे से काफी सारे तरीको से संस्थापक खुद पैसे कमा चुकी है।

ये सारी जानकारी को नियमित तौर पर अपडेट किया जाता है ताकि पाठको का समय बेकार न जाये। अगर आप भी ऑनलाइन पैसे कमाने में रूचि रखते है तो आप ये 30 तरीके ऑनलाइन पैसे कमाने के पढ़ सकते है।

जुड़ें हिंदी विज से

यदि आप हिंदी विज से जुड़ना चाहते है या आप कोई जानकारी हिंदी विज पर शेयर करना चाहते है तो आप मुझसे सीधे संपर्क कर सकते है। सुझाव या जानकारी से संबंधित कोई विषय के बारे में मुझे बताने के लिए भी आप मुझसे जुड़ सकते है।
Hindi Wiz Light Logo
ऑनलाइन हिंदी मैगज़ीन
पाए सारी जानकारी सीधे अपने मेलबॉक्स में. अपनी ईमेल डालें और क्लिक करे सब्सक्राइब.

Copyright © by Hindi Wiz. All Right Reserved.