किसी भी फूल या पेड़ की पहचान कैसे करे

अगर आप ये पढ़ रहे है तो अपने सही सुना हैं, की आप भी अब किसी भी फूलों या पौधो को झट से पहचान कर बता सकते है। ये वाकई काबिलेतारीफ है तो चलो इसके बारे में आगे बताते है।

एक मुफ्त ऐप हैं जिसका नाम प्लांटनेट (PlantNet) हैं, जो आसानी से पौधों को पहचान लेता है अगर इसको सरल भाषा में बोलो तो जैसे एक ऐप आया था "शज़ैम" जो गाने पहचानता था। सिर्फ एक स्मार्टफोन के कैमरे का उपयोग करके फूलों और पौधों की पहचान कर सकता है। यह विचार विज्ञानिको द्वारा चलाया गया था क्योकि जो व्यक्ति फूलों, पौधो या पेशेवर वनस्पति आदि चीज़ो को पालने का शोक रखते थे। उनको फूल पौधें के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी देने के लिए।

पौधो के बारे में अपने स्मार्टफोन से जाने

पौधो के बारे में अपने स्मार्टफोन से जानने

प्लांटनेट (PlantNet) ऐप विदेशी या अन्य पौधों की पहचान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। साथ-साथ, उन लोगों की जिज्ञासा को संतुष्ट करने के लिए है जो यह जानना चाहते हैं कि उन्होंने किस प्रकार के पौधे लगाये हुए है। यह ऐप फ्रांस में 2014 में लॉन्च किया गया और दुनिया भर में पौधों को पहचानने वाला सबसे ज्यादा उपयोगी ऐप मान गया है।

[INSERT_ELEMENTOR id="3005"]

उदाहरण के लिए- एक अधिकारी जिन्हें जल्दी से दुर्लभ पौधों की पहचान करने की आवश्यकता हो सकती है, वे ऐप का उपयोग कर सकते हैं। या किसान और वन विभाग वाले गलती से पेड़ पौधों की प्रजातियों को समाप्त करने से पहले उनकी पहचान करने के लिए प्लांटनेट (PlantNet) का उपयोग कर सकते हैं।

प्लांटनेट (PlantNet) ऐप को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है आप ऐप को फ़ोन में खोले और फिर उसमे कैमरा का विकल्प आता है।  इसके बाद आप कैमरा से कोई भी पेड़ या पौधे की फोटो लेते हैं, और इसको अपलोड कर देते है। फिर एक ही पौधे के अन्य हिस्सों के फोटो- जैसे फूल, फल, जड़, शाखाएं आदि आ जाते है। इसके बाद आप उस पौधे के बारे में पूरी जानकारी ले सकते है और आराम से पढ़ सकते है। मगर ध्यान रखें आप बस वही फोटो देखे जो पांच स्टार में से कम से कम तीन स्टार वाले हो। अन्यथा वो जानकारी गलत भी हो सकती है।

आप सोच रहे होंगे की ऐसे कैसे हो जाता है की एक ही फोटो खींचने से उससे सम्बंधित सारे फोटो कैसे निकल के आ जाते है। तो मैं आपकी जानकारी के लिए बता देती हूँ की, ऐप के डाटाबेस में हजारो फोटो डले हुए है जिसके कारण आपके एक फोटो डालते ही उससे सम्बंधित और उसकी जानकारी सहित सब चीज़ निकल के आ जाती है।

अब आप भी अपने आस पास या घर के अंदर जो पौधे रखने का शौक रखते है तो आसानी से पहचान कर के उसकी देखभाल कर सकते है। मुझे आशा है कि आपको इस आर्टिकल से काफी मदद मिली होगी। अगर आप भी ऐसे किसी ऐप के बारे में जानते है या इस ऐप की मदद से अपने क्या क्या किया है तो मुझे निचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताईये।

1 2 3 22

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hindi Wiz Light Logo
ऑनलाइन हिंदी मैगज़ीन
पाए सारी जानकारी सीधे अपने मेलबॉक्स में. अपनी ईमेल डालें और क्लिक करे सब्सक्राइब.

Copyright © by Hindi Wiz. All Right Reserved.