Bhu Naksha - ऑनलाइन नक्शा कैसे देंखे

Bhu Naksha एक सरकारी portal है इस पोर्टल को सरकार ने अलग अलग राज्य में स्थापित किया है। जिसमें प्रदेश के भूमि रिकॉर्ड को कंप्यूटरीकृत करने के लिए डाटा का प्रयोग किया है। इससे आप Bhu Naksha अभिलेख डाटा की इत्यादि जानकारी बहुत ही आसानी से देख सकते हैं। जिससे आप अपने शहर गांव तहसील खेत एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों का ऑनलाइन नक्शा यानी मैप कहीं से भी देख सकते हैं और साथ ही उसकी ऑनलाइन कॉपी भी प्रिंट कर सकते हैं।

Bhu Naksha Portal से पहले किसान अपनी खेती या अन्य जगह के नक्शे के लिए सरकारी दफ्तर या तहसील के चक्कर लगाता रहता था और काफी मेहनत के बाद उसको नक्शा मिलता था इस प्रक्रिया को आसान करने के लिए सरकार ने Bhu Naksha प्रारंभ किया था। जिसे प्रदेश के समस्त तहसीलों में लागू कर दिया गया था। इसे बहुत सारे राज्यों में लांच किया गया है जैसे बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड इत्यादि। इसमें मैं आपको Bhu Naksha के बारे में सभी जानकारी बताऊंगी कि कैसे घर बैठे आप अपनी जमीन का नक्शा निकाल सकते है।

UP Bhu Naksha पर ऑनलाइन नक्शा देंखे

इसमें आप उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले का ऑनलाइन नक्शा निकलना सीखेंगे उसके लिए आपको कुछ चरण फॉलो करने होंगे। तो चलिए शुरू करते है

चरण 1- सबसे पहले आपको UP Bhu Naksha की सरकारी वेबसाइट www.upbhunaksha.gov.in पर जाना होगा, और उसका होम पेज कुछ नीचे दिए गए चित्र की तरह दिखेगा।

1. होम पेज

चरण 2- Bhu Naksha के होम पेज पर आने के पश्चात आपको जिला, तहसील और गांव चुनना होगा। गांव चुनते ही आपके क्षेत्र का नक्शा सामने प्रदर्शित होगा। यदि आपको अपना खेत, प्लॉट, खसरा नंबर याद होगा तो इसको ढूंढ़ने में आसानी होगी, नहीं तो ढूंढ़ने में थोड़ी परेशानी आ सकती है।

2. जिला, तहसील और गांव चुनना

चरण 3- यदि आपको गांव या तहसील आदि चुनने में परेशानी हो रही है तो आप को अपना खसरा नंबर याद होना चाहिए और आप नीचे दिए गए बॉक्स में खसरा नंबर सीधे डाल सकते हैं और आपको जानकारी प्राप्त हो जायगी।

3. बॉक्स में खसरा नंबर

चरण 4- नक्शा खुलने के बाद आपको बाय तरफ "Land Type" दिख रहे होंगे इसे आप को "Select All" कर लेना है क्योंकि इससे नक्शे देखने में आपको आसानी होगी। (रंगो की जानकारी नीचे दी गई है) इसके पश्चात अपने प्लाट और खेत पर दिए गए अंक पर क्लिक करके उसको चुन सकते हो और उसके पश्चात आपको खाता संख्या, खसरा संख्या, क्षेत्रफल, खातेदार का नाम इत्यादि सामने आ जायगी। फिर आपको "Map Report" पर क्लिक करना होगा।

4. Land Type

चरण 5- Map Report पर क्लिक करने के बाद आपको नए पृष्ठ पर ले जाया जाएगा जहां पर वह नक्शा कुछ इस प्रकार दिखाई देगा। फिर आपको "पूरी जानकारी" के साथ ऐसा दिखाई देगा।

5. पूरी जानकारी

इसकी नकल आप आसानी से प्रिंट निकाल सकते हैं या आप चाहें तो ये रिपोर्ट PDF डाउनलोड भी कर सकते हैं।

रंगो के बारे में महत्वपूर्ण सूचना

UP Bhu Naksha में आपको अलग रंग दर्शाए गए हैं जो कि आपकी भूमि के बारे में बताते हैं मैं इसकी जानकारी नीचे दे रही हूँ कृपया ध्यान से देखें-

 भूमि प्रकार और रंगभूमि की जानकारी और विशेषता
5-3-ङ
अन्य कृषि योग्य बंजर भूमि।
  1-कभूमि जो संक्रमणीय भूमिधरों के अधिकार में हो।
  6-1अकृषिक भूमि – जलमग्न भूमि ।
  6-2अकृषिक भूमि – स्थल, सड़कें, रेलवे,भवन और ऐसी दूसरी भूमियां जोअकृषित उपयोगों के काम में लायी जाती हो।
2
भूमि जो असंक्रमणीय भूमिधरो केअधिकार में हो।
  5-1कृषि योग्य भूमि – नई परती (परतीजदीद)
  6-4जो अन्य कारणों से अकृषित हो ।

Rajasthan Bhu-Naksha

Rajasthan Bhu-Naksha की जमीन के किसी भी नक्शे के लिए आपको उसकी सरकारी वेबसाइट पर जाना होगा बाकी प्रक्रिया ऊपर दी गई जानकारी की तरह ही है जैसे-

  • सबसे पहले आपको Rajasthan Bhu-Naksha की सरकारी वेबसाइट www.bhunaksha.raj.nic.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको District, Tehsil, RI, Halkas, Village, Sheet आदि विकल्पों को दर्ज करना होगा।
  • अब आपको प्लॉट नंबर डालना होगा। प्लॉट नंबर डालते ही आपके सामने आपकी भूमि का सारा विवरण सामने आ जायेगा।
  • इसके बाद आप नकल पर क्लिक करके भूमि की सारी जानकरी प्राप्त कर सकते है।
  • इसके बाद आप इस रिपोर्ट को प्रिंट भी कर सकते है और पीडीएफ में सेव भी कर सकते है।

इस प्रकार आप Rajasthan Bhu-Naksha द्वारा किसी भी जमीन का नक्शा व्यवस्था विवरण आसानी से निकाल सकते हैं ।

Madhya Pradesh Bhu Naksha

  • सबसे पहले Madhya Pradesh Bhu-Naksha की सरकारी वेबसाइट लिंक www.mpbhuabhilekh.nic.in पर जाना होगा।
  • MP Bhu Naksha लिंक पर जाने के बाद आपको District, Tehsil, RI, Halkas, Village, Sheet आदि विकल्पों को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने चुना हुआ क्षेत्र का नक्शा  आ जाएगा।
  • अब आप अपने खेत, प्लांट, खसरा नंबर को चुने। जिससे आपको उससे संबन्धित जानकारी (खाता संख्या, खसरा संख्या, क्षेत्रफल मालिक का नाम आदि) दिखाई देगा। या  इसके अलावा आप अपने प्लॉट खसरा संख्या को दर्ज करके भी भूमि की जानकारी भी ले सकते है।
  • यहाँ आप नक्शा विकल्प पर क्लिक करके करे।
  • इसके बाद आपका  Naksha दिखेगा यहाँ से आप आसानी से अपने प्लॉट के नक्शा को प्रिंटआउट कर सकते है।

इस इस प्रक्रिया से ही आप Madhya Pradesh Bhu-Naksha द्वारा किसी भी जमीन का नक्शा व्यवस्था विवरण आसानी से निकाल सकते हैं।

Bihar Bhu Naksha

  • सबसे पहले आपको Bihar Bhu Naksha की आधिकारिक वेबसाइट लिंक www.bhunaksha.bih.nic.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको District, Sub Div, Circle, Mauza, Type, Sheet विकल्पों को भूमि अनुसार चुनना होगा।
  • इसके बाद आपको प्लॉट संख्या को चुनना होगा।
  • अब आप Map Report के Option पर क्लिक करके भी भूमि जानकारी ले सकते।
  • आप ROR के Option पर क्लिक करके भू भूमि की जानकारी ले सकते है।

इस इस प्रक्रिया से ही आप Bihar Bhu Naksha द्वारा बिहार के किसी भी जमीन का नक्शा व्यवस्था विवरण आसानी से निकाल सकते हैं।

इस प्रकार से आप किसी भी राज्य का नक्शा उनकी सरकारी वेबसाइट पर देख सकते हैं

1 2 3 22

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hindi Wiz Light Logo
ऑनलाइन हिंदी मैगज़ीन
पाए सारी जानकारी सीधे अपने मेलबॉक्स में. अपनी ईमेल डालें और क्लिक करे सब्सक्राइब.

Copyright © by Hindi Wiz. All Right Reserved.